थाना बार के अंतर्गत ग्राम चिगलौआ में जैन मंदिर से करीब 400 बर्ष पुरानी भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की सात मूर्तियों सहित दान पात्र मुकुट आदि चोरी हो गए हैं। पुजारी लालचंद जैन ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब वह मंदिर आए। देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार के अलावा सभी मंदिरों के ताले टूटे हुए थे। दान पेटी मंदिर के बाहर पड़ी हुई थी। मंदिर करीब 500 साल पुराना है। 2014 में मंदिर के ऊपर लगे हुए सोने का कलश चोरी हो गया था। लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका। आज फिर बड़ी घटना हो गई है। वही इस घटना इस जैन समाज में रोष है। समाज ने घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस भी चोरों की तलाश में जुट गई है।