कस्बा महरौनी में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक से मौसम ने करबट बदली और आसमान के बादल छा गए। हवा चलने लगी और पानी बरसने के साथ ओले गिरने लगे। ओले गिरने से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बारिश होने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई।