फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ एआई योगदान के लिए ललितपुर के गौरव शर्मा सम्मानित

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2025 में शनिवार को लंदन में रह रहे फिल्ममेकर और एआई उद्यमी जनपद निवासी गौरव शर्मा को ‘फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस योगदान’ सम्मान वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने प्रदान किया। फेस्टिवल का उद्घाटन भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने किया। इस दौरान अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने गौरव शर्मा के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने एआई और फिल्म निर्माण के बदलते स्वरूप, रचनात्मक स्वतंत्रता और भविष्य की फिल्म इंडस्ट्री पर विस्तार से चर्चा की। फेस्टिवल के दौरान गौरव शर्मा ने देश-विदेश से आए फिल्ममेकर्स को फिल्म इंडस्ट्री में एआई के व्यावहारिक और जिम्मेदार उपयोग पर विशेष सत्र में संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह एआई को केवल‘टूल’ नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव पार्टनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर स्क्रिप्ट डेवलपमेंट, सीन प्लानिंग, प्री-प्रोडक्शन और इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन में। उन्होंने बताया कि एआई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अब तक भारत और विदेशों के बीच सात फिल्मों को अपने एआई टूल के माध्यम से जोड़ चुकी है, जिससे अलग-अलग देशों के फिल्ममेकर्स को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सहयोग करने का अवसर मिला है। यह एआई सिस्टम स्क्रिप्ट को सीन-वाइज़ स्ट्रक्चर, विज़ुअल प्लान और प्रोडक्शन-रेडी इनपुट में बदलने में सक्षम है, जिससे समय, लागत और क्रिएटिव कन्फ्यूज़न,तीनों में बड़ी कमी आती है। उन्होंने बताया कि एआई इनोवेशन को भारत सरकार से आर्थिक सहायता और आधिकारिक मान्यता मिल चुकी है,वर्तमान में वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी बॉंम्बे के साथ मिलकर अपने एआई सिस्टम को और अधिक उन्नत व स्केलेबल बनाने पर कार्य कर रहे हैं। फिल्म निर्माता व निदेशक राजा बुंदेला ने कहा कि यह सम्मान उन नवाचारों को दिया जाता है जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देते हैं। गौरव शर्मा का योगदान यह दर्शाता है कि तकनीक और कहानी कहने की कला साथ मिलकर सिनेमा के भविष्य को कैसे आकार दे सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें