फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अधिकारी और बाबू एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

दीपक महाजन Updated Thu, 21 May 2026 04:36 PM IST

ललितपुर में विजिलेंस टीम ने घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आयुर्वेदिक अधिकारी और उनके बाबू को घूस के साथ धर दबोचा है। विजिलेंस टीम ने बताया कि आयुर्वेदिक अधिकारी अर्जुन लाल और उनके बाबू रामकेशव गुप्ता को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दोनों के पास पचास-पचास हजार रूपये मिले हैं। रिटायर्ड चिकित्सक उदय राम वर्मा ने शिकायत की थी कि उनसे अस्पताल को रिन्यूअल कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके बाद आज कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें