फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से पेड़ की डाली टूटकर सोलर पैनल पर गिरी, क्षतिग्रस्त

ललितपुर अंतर्गत मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम पटना में दो किसानों ने पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अपने खेतों में दो माह पहले सोलर पैनल लगवाए थे। मंगलवार शाम में आई तेज आंधी से पेड़ की डाली टूटकर पैनल पर गिर गई जिससे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसान मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि सिंचाई के लिए निजी खर्च से सौर ऊर्जा पैनल लगवाए थे, लेकिन आंधी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई। पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली के तार और खंभे टूट गए। ऐसे में अब फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें