फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: लखीमपुर खीरी में योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश, लोगों में दिखा उत्साह

लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को योग कर जिलेवासियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शहर में इसका आयोजन जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से किया गया। शहर की राजापुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, डीएम अंजनी कुमार, सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह, एसपी डॉ.ख्याति गर्ग,, एसडीएम अश्वनी सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने योग किया। योग कार्यक्रम में हाईम योग के प्रशिक्षक प्रिंस बरनवाल व कुलदीप वर्मा ने योग क्रियाएं कराईं। बच्चों ने घरों की बालकनी में और टीवी में देखकर योग किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में, मैदानों, कॉलेज परिसरों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें