फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता: दंगल में सीतापुर के बच्चों ने दिखाया दम, पाया पहला स्थान, लखीमपुर दूसरे स्थान पर

लखीमपुर खीरी में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सीतापुर जिले के बच्चों ने प्रथम और लखीमपुर के बच्चों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आयोजन में मंडल के पांच जिलों लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और लखनऊ के होनहार पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को फरधान के किसान इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानप्रकाश वाजपेई ने फीता काटकर किया। मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में सीतापुर के बच्चों ने ऑल ओवर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें