फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में मिले जंगली बिल्ली के बच्चे, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में अतरनगर के पास खेत में जंगली बिल्ली के बच्चे ग्रामीणों को दिखाई पड़े। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने दुधवा फाउंडेशन की मोटीवेटर नाजरुन निशा, पलिया वन रेंज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं और जंगली बिल्ली के तीन बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ऐसे स्थान पर रखते हुए स्टाफ की निगरानी हेतु ड्यूटी लगाई गई, जहां आसानी से मां अपने शावकों को सुरक्षित स्थान पर ले जा सके। इसके साथ ही पलिया के ही गांव टेहरा से एक घर में सर्प निकलने की सूचना पर नाजरुन निशा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्प को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए सर्प की पहचान रैट स्नेक की रूप में की गई। रेस्क्यू करने के उपरांत सर्प को सुरक्षित उसके वासस्थल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें