लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ। सुबह हल्के बादल छा गए। आसमान में काले और सफेद बादल घुमड़ते नजर आए। साथ ही ठंडी हवा भी चलती रही। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। हवा के चलने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।