फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में रोष व्याप्त है। लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और सवर्ण समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नए नियमों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि यूजीसी के नए नियम समाज हित के खिलाफ है और इसे जबरन थोपा जा रहा है। समाज के लोगों ने इसे 'काला कानून' बताते हुए कहा कि सरकार अपनी मनमानी नीतियों को जनता पर थोपने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपकर मांग की कि नए नियमों को तत्काल वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें