फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अंजलि, इंटर में यशी बनीं जिला टॉपर

मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:50 PM IST

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में लखीमपुर शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि ने 94.83 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया है। अंजलि को 600 में से 569 अंक मिले हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में राजरानी माता इंटर कॉलेज बेहजम की छात्रा यशी रस्तोगी ने 91.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। यशी को 500 में से 458 अंक मिले हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटर दोनों में बालिकाओं ने ही जिला टॉप किया है, वहीं टॉप 10 में भी बालिकाओं की संख्या अच्छी रही। हाईस्कूल में कुल 23 विद्यार्थी टॉप टेन में हैं, जिनमें 11 छात्राएं हैं। वही इंटरमीडिएट के टॉप टेन में कुल 16 विद्यार्थी हैं, जिसमें सात छात्राएं हैं। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। उनके परिवारों में खुशियां छा गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें