फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में जंगल किनारे गांव में फुंका ट्रांसफार्मर, समाधान न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 03:59 PM IST

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र परिक्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या है, जिसको उपभोक्ता परेशान हैं। वह 24 घंटे में कई बार उपकेंद्र पर पहुंचते हैं लेकिन जेई के न रहने पर उपभोक्ताओं की समस्या न सुनी जाती है और न निस्तारण होता है। भूपनगर गांव जो जंगल किनारे बसा है, जहां इस समय बाघ व तेंदुए का आतंक है। बृहस्पतिवार रात यहां लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसकी शिकायत लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे गांव के ग्रामीण पहुंचे, जहां जेई के न मिलने पर मौजूद एसएसओ को समस्या बताई। लिखित शिकायत नहीं ली गई। इस बाबत उपभोक्ता सुमन ने जेई पवन चंद्र को फोन पर अपनी समस्या बताते हुए उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त लिखित समस्या देने की बात कही। जिस पर जेई ने कहा कि पलिया आकर शिकायत दीजिए। ट्रांसफार्मर कल लगेगा। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ गया और उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया। पीड़ित उपभोक्ता बलजिंदर सिंह, अमरजीत कौर आदि ने बताया कि गांव जंगल किनारे हैं, जहां आए दिन बाघ, तेंदुए घूमते हैं। जानवर घरों में बंधे होते हैं। ऐसे में बिजली न होने से सब परेशान हैं। उपकेंद्र पर कोई सुनवाई नहीं, अगर कोई घटना हुई तो जेई जिम्मेदार होंगे। संपूर्णानगर उपकेंद्र अवर अभियंता पवन चंद्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना देर से मिली, जिस पर पीआर लगवा दिया। बांकेगंज से आना है कल तक आयेगा ज्ञापन की आवश्यकता नहीं थी। मैं पलिया था, इसलिए कहा पलिया आ जाओ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें