लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के सरगड़ा चहमलपुर सहित करीब 10 गांवों को बचाने के लिए वर्ष 2022-23 में स्टील क्लूजिंग ट्यूब परियोजना बनाकर बाढ़ खंड ने कार्य कराया, जिससे गांवों में बाढ़ और कटान रुका। अभी भी इस परियोजना का काम बाकी है, लेकिन बाढ़ खंड विभाग यह काम छोड़ दूसरी जगह बांध बनाने जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधूरा कार्य को पूरा कराने की मांग की।