फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धौरहरा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने विजय कुमार त्रिवेदी, अनिल मोहन वर्मा महामंत्री

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को होना था, लेकिन अधिवक्ता सुरेंद्र दीक्षित ने हाईकोर्ट में नॉन प्रैक्टिशनर अधिवक्ताओं को सूची में शामिल न करने की याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नियमों एवं माॅडल उपनियमों का पालन करते हुए चुनाव कराने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की चुनाव समिति और बार के सभी अधिवक्ताओं के बीच काफी देर बहस के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अधिवक्ता विजय कुमार त्रिवेदी को अध्यक्ष और महामंत्री अनिल मोहन वर्मा को मनोनीत कर दिया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजू शुक्ला, कृष्ण मोहन तिवारी,अनिल अवस्थी, रामकुमार पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, राजेश बाजपेयी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें