फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धौरहरा के रानीपुरवा में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, विधायक ने मनाया, तब किया मतदान

धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम हौकना मटेरा के मजरा रानीपुरवा में सोमवार को मतदान के दौरान सड़क और आवास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण मतदान करने नहीं गए। नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण काफी देर तक डीएम के आने की जिद करते रहे। सूचना मिलने पर विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुंचे और दो दिन में विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। वहीं खीरी लोकसभा क्षेत्र के कंधरापुर गांव के लोगों ने पुल नहीं बनने को लेकर मतदान नहीं किया। यहां दो बूथ बनाए गए, कुल मतदाता 1617 हैं। दोनों बूथों पर दोपहर 1:00 बजे के बाद पांच लोगों ने मतदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें