फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के व्यापारी, बंद रखा बाजार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में चार मई को शफीक खां नाम के युवक ने फेसबुक पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे सोमवार को हिंदू संगठनों के साथ व्यापारियों का आक्रोश भड़क उठा। सुबह से करीब 12 बजे तक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में लोग रामनवमी मंदिर परिसर में एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। धौरहरा पुलिस पर जानबूझकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। करीब दो बजे तक व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने आरोपी शफीक खां निवासी वीर अब्दुल अमीद नगर को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें