लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास क्षेत्र में बाड़ के अंदर रह रहे गैंडों को जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा जाना शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में चार गैंडों को दुधवा के जंगल में आजाद छोड़ा जाना है, जिसमें से बृहस्पतिवार को एक नर गैंडे को दुधवा के सोनारीपुर स्थित गैंडा पुनर्वास क्षेत्र के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा ने बताया कि नर गैंडे को रेडियो कॉलर लगाकर जंगल में छोड़ा गया है। जिससे की उसकी निगरानी में आसानी रहे। आगे अन्य गैंडों को भी छोड़ा जाएगा।