फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो शावकों के साथ खेत में बैठी बाघिन, गन्ना छीलने मजदूर पहुंचा तो मारा झपट्टा

लखीमपुर खीरी के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में बरौंछा नाला के निकट मंगलवार खेत में गन्ना का बीज छील रहे मजदूर पर बाघिन ने हमला कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। बाघिन दो शावकों के साथ खेत में बैठी थी। मजदूर की आहट पर उसने हमला कर दिया। मजदूर के शोर मचाने पर बाघिन एक शावक के साथ भाग गई। जबकि दूसरा शावक दूसरी दिशा में भागकर खेत की मेड़ पर लगी गन्ने की सूखी पताई के बीच छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची मैलानी रेंज वन कर्मियों की टीम ने शावक की निगरानी शुरू की दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें