लखीमपुर खीरी में शहर के मोहल्ला सुआगाढ़ा निवासी अंश कुमार झा (17 वर्ष) के गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। रील बनाते समय फायर होने से गोली अंश के पेट में लगी थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंश तमंचे से फायर करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान गोली उसके पेट में लग जाती है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर जाता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अंश और उसके दोस्तों के पास असलहा कहां से आया।