फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2026: लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, कड़ी निगरानी

लखीमपुर खीरी जिले में तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले और दूसरे दिन चार पालियों में प्रति पाली 6,191 अभ्यर्थी, यानी कुल 24,764 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीसरे दिन चार जुलाई को दो पालियों में प्रति पाली 5,161, यानी कुल 10,322 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 35,086 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले के जीआईसी, जीजीआईसी, धर्म सभा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज समेत जिले के 15 केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें