फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: युवराज दत्त महाविद्यालय में छात्रों का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन, वाटर कूलर का किया श्राद्ध

मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 04:46 PM IST

लखीमपुर खीरी के युवराज दत्त महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से शुद्ध पेयजल न मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने कॉलेज में खराब पड़े वाटर कूलर को फूलों की माला पहनाकर, अगरबत्ती जलाकर और पोस्टर चिपकाकर श्राद्ध किया। छात्रों ने वाटर कूलर पर 'आरआईपी' वाटर कूलर और नहीं रहा शुद्ध पानी महाविद्यालय का आधार जैसे नारे लिखे पोस्टर लगाए। हाथों में खाली बोतलें लेकर उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। यह भी कहा कि यदि जल्द शुद्ध पेयजल और अन्य शैक्षिक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन में आदित्य पांडे, रामजी मिश्रा, विकास वर्मा, करन, प्रिंस प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, अभिनय, विनय गौतम, अरमान खान, शाद, बबलू, मयंक, विनीत, नितिन, तुषार, जसवंत सिंह, सचिन, संदीप, हर्ष समेत तमाम छात्र मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें