फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में खेल महोत्सव का आगाज, नौ दिन तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Dec 2025 04:46 PM IST

क्रीड़ा भारती एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन-2) का नौ दिवसीय आयोजन शुरू हो गया। सोमवार को खेल महोत्सव की शुरुआत गर्ल्स क्रिकेट मैच से हुई। इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा, एसएसपी पवन गौतम, पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। बाद में मूक वधिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष व खेल महोत्सव के संयोजक कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस नौ दिवसीय इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें