फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी और हमलों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लखीमपुर खीरी में पुतला फूंका

मुकेश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 03:04 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा और कलक्ट्रेट गेट पर सपा महिला सभा ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंक कर सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को लोहिया भवन से कलक्ट्रेट तक जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में सपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। यह भी बताया कि करणी सेना लगातार सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले और घर पर हमला कर रही है। यह हमला सांसद पर नहीं बल्कि पीडीए पर हमला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें