फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चला अभियान, छह ट्रक सीज

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गन्ना सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर ऐरा चीनी मिल जा रहा ट्रक टेगनहा गांव में पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को खमरिया पुलिस और परिवाहन टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए छह ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों को सीज किया है। टेगनहा गांव में ट्रक पलटने से तीन बच्चों की मौत के बाद जागे परिवाहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ अखिलेश दिवेदी और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने खमरिया में ओवरलोड गन्ना भरे छह ट्रकों को सीज किया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया पुलिस और परिवाहन विभाग की संयुक्त कार्यवाई में छह ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक सीज किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें