फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के बीच खुले स्कूल, ठंड से ठिठुरे छात्र

मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 11:23 AM IST

लखीमपुर खीरी में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। मंगलवार रात आठ बजे से कोहरा छाने लगा था। शहर में ही थोड़ी दूर तक का दिखना बंद हो गया। हाईवे के हालात तो और खराब रहे। बहुत से लोग तो थोड़ी दूर चलकर कोहरे को देख वापस लौट पड़े। बुधवार सुबह जरूरी काम से और स्कूल जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। छात्र-छात्राएं ठंड से ठिठुरते नजर आए। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार तक घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें