फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी

लखीमपुर खीरी जनपद के बांकेगंज क्षेत्र में ससुराल से बाइक से घर वापस जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोला क्षेत्र के बवेसर गांव निवासी मेवालाल का 28 वर्षीय पुत्र सुरेश बाइक पर पत्नी निधि के साथ मैलानी क्षेत्र के कुकरा गांव ससुराल में धार्मिक आयोजन में शामिल होने आया था। पत्नी वहीं रुक गई थी, वह मंगलवार रात 10 बजे करीब बाइक से अकेले वापस घर लौट रहा था। बांकेगंज कुकरा रोड पर कर्नल फार्म के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बांकेगंज सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गई। एसओ मैलानी राजेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें