फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर चला बुलडोजर, किशोरी खुदकुशी प्रकरण में हुई बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में किशोरी की आत्महत्या प्रकरण में आरोपी जोहिद अख्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में आरोपी की अवैध दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। लोक निर्माण विभाग खंड 3 की तरफ से अवैध दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें रविवार सुबह 10 बजे तक की मोहलत दी गई थी। जोहिद अख्तर ने 17 साल की लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया था। बदनामी से आहत किशोरी ने दो नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी जोहिद अख्तर समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर की गिरफ्तारी के बाद नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को जमकर बवाल किया था। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ आरोपी की दुकान का सामान फूंका दिया था। वहीं हालात न संभाल पाने पर एसपी ने थाना प्रभारी सियाराम वर्मा को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें