फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'रेल लाइन बनाने का काम शुरू नहीं हुआ तो अफसरों को बनाएंगे बधक', किसानों ने दी चेतावनी

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, पलिया बार एसोसिएशन समेत संभ्रांत नागरिकों और रेलवे, बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर बैठक की। जिसमें किसानों की तरफ से साफ कहा गया कि अगर जल्द ही रेलवे लाइन बनाने का काम शुरू नहीं होता है तो किसान शारदा नदी के अंदर जिस जगह पर नदी सूखी है, वहां पर धरना देंगे। रेलवे व बाढ़ खंड के अधिकारियों को बंधक बनाएंगे। इस पर रेलवे व बाढ़ खंड ने एक हफ्ते का समय किसानों से मांगा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि एक हफ्ते बाद अगर रेलवे लाइन का काम नहीं शुरू होता है तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। बाढ़ से किसान बहुत परेशान हैं, घरों के बाहर पानी भरा हुआ है। जब तक रेलवे लाइन नहीं बनती है तब तक यह पानी रोड पर भी क्रॉस करता रहेगा। रेलवे लाइन बनने के लिए किसान कार सेवा करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें