लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा राजमार्ग पर अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक है। उनका संचालन नहीं होने से दूरदराज आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। भारत-नेपाल वाला ट्रैफिक भी नहीं जा पा रहा है। बुधवार को पानी की धार लगभग बंद हो गई। इससे छोटे वाहनों का संचालन हुआ। इधर, श्रीनगर गांव में भी पानी उतर गया है। जिसके चलते लोग गांव में चले गए हैं। बनबसा बैराज से रिलीजिंग कम होने के चलते पानी भी कम हुआ है। पुलिया के पास बहाव भी कम हो गया। पानी कम होने से पलिया-भीरा मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन तेज हो गया है।