लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में गांव लालजीपुरवा निवासी सौरभ की हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। दोस्तों पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगा है। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। वह रविवार को आरोपियों के घर गिराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।