फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के स्विच बोर्ड में करंट आने से 11 साल के बालक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लखीमपुर के खीरी टाउन नगर पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के स्विच बोर्ड में करंट आने से मोहल्ला डीहपुर के 11 वर्षीय बालक कामरान की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने नगर पंचायत और बिजली विद्युत की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया। मौके पर एसओ और चौकी प्रभारी ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंची थीं। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें