लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र में एक गांव से बृहस्पतिवार शाम लापता हुई आठ साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को पड़ोस का ही एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि बच्ची सकुशल है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।