लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली गई। लेकिन जिम्मेदार सड़क बनाना भूल गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को कस्बे के युवाओं ने सड़क पर कीचड़ में केले और धान की बुवाई कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया है। उधर, ईओ नगर पंचायत गौरव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को यह सड़क बनानी थी, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कत हो रही है। जल्द बनवाई जाएगी।