लखीमपुर खीरी के पढ़ुवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव देहरादून में प्रेमनगर के कंदौली के जंगल में फेंक दिया गया। किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक छोटू उर्फ आसिफ पांच दिन पहले प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गया था। पिता का आरोप है कि धर्मांतरण का विरोध करने पर बेटी की हत्या की गई। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने पढ़ुवा के पास जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके दायें पैर में गोली लगी है।