फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर 'छोटी काशी' में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों के लिए पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे खोल दिए गए। हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। महाशिवरात्रि के विशेष अनुष्ठान को लेकर मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि व अन्य पदाधिकारियों ने ध्वज पूजन कराकर ध्वजा पौराणिक शिव मंदिर पर स्थापित की। महाशिवरात्रि पर पौराणिक शिव मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। सायं प्रदोष काल से लेकर अगले दिन के ब्रह्म मुहूर्त तक चारों प्रहर भगवान भोलेनाथ का शृंगार एवं पूजन किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें