लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को लखीमपुर खीरी के कबीरधाम आश्रम पहुंचे। वे यहां राष्ट्रीय संत असंग देव के 60वें अवतरण दिवस के अंतिम दिन भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अन्य लोग भी मौजूद हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संत असंग देव के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित है। तीन दिवसीय यह आयोजन 26 अक्तूबर से चल रहा है।