फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में तेज हवा के साथ बारिश, खंभे गिरे... बिजली गुल

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार तड़के से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं जलभराव और बिजली कटौती की समस्या भी हुई। बारिश की वजह से गोला नगर से बाहर अलीगंज-पुर्नभू ग्रंट मार्ग पर बिजली के दो खंभे गिर गए। खंभे गिरने से फीडर नंबर पांच की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से नगर के गुप्ता कॉलोनी और अन्य मोहल्ले की करीब 10 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पानी की समस्या भी हुई है। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी बारिश की वजह से बिजली कटौती की समस्या हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें