पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कबीरधाम मुस्तफाबाद में आयोजित तीन दिवसीय संत असंग देव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व राष्ट्रपति ने क्षमा देव आश्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद आश्रम में पौधरोपण भी किया। इस दौरान गोला विधायक अमन गिरि, परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।