लखीमपुर खीरी के गुरुनानक इंटर कालेज मैदान में गुरुनानक स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को बालक बालिका वर्ग के आठ मैच खेले गए। इनमें गुरुनानक इंटर कॉलेज, गुरुनानक स्पोर्टस एकेडमी, गुरुनानक विद्यक सभा कन्या की टीमों ने मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अगले मैच रविवार को सुबह से खेले जाएंगे। एसोसिएशन की सचिव तृप्ति अवस्थी ने बताया कि टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, सेवक सिंह अजमानी, विक्की अजमानी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।