लखीमपुर खीरी जिले के पलिया, संपूर्णानगर, गोला आदि कई स्थानों पर गन्ना समितियों के डेलीगेट पद के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। पलिया गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव की 60 सीटों के लिए 151 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव समेत काफी संख्या में फोर्स तैनात है। सिनेमा चौराहे से स्टेशन तिराहे तक वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। उधर, संपूर्णानगर में पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति परिसर में डेलीगेट पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां 11 गांवों के 21 डेलीगेट पदों पर 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 2994 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पीलीभीत समिति पर सुबह 10 बजे तक 786 मत पड़े। सहकारी गन्ना समिति फरधान में अब तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने पहुंचे।