लखीमपुर खीरी जनपद में भी सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। हालांकि रविवार से तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर में 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र तक दृश्यता पांच मीटर तक पहुंच गई। हालांकि दोपहर होते-होते निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार कुछ मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। रात के समय सर्दी व कोहरा और अधिक बढ़ने के आसार हैं।