फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, खेत में मिला अधखाया शव

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में बाघ ने 14 दिन बाद फिर एक युवक को निवाला बनाया। 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार को मार डाला था। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की कवायद में जुटा था। इसी बीच बाघ ने बुधवार को एक और युवक को मार डाला। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूडा अस्सी निवासी जाकिर अली (40) बुधवार सुबह खेत में गन्ना बांधने गए थे। वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका अधखाया शव गन्ना के खेत से बरामद हुआ। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की। दक्षिण खीरी रेंज डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि हमले की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें