लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पहले दिन 16 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा को लेकर निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले सुल्तानपुर के अरविंद यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था। गणित के प्रश्न कुछ कठिन थे। अबरार अहमद ने बताया कि इतिहास, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक थे। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।