फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के गांव डीह में लाही फसल काट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तेंदुआ पिछले दो दिन में क्षेत्र के दो लोगों को घायल भी कर चुका है। लगातार तेंदुए के हमले की घटनाओं के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं, जिससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वन विभाग की गाड़ी को रोक लिया। रेंजर गजेंद्र सिंह के लिखित आश्वाशन के बाद ही परिवार के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें