लखीमपुर खीरी के मूर्तिहा गांव में पकड़ी गई एक मादा तेंदुआ को बृहस्पतिवार को 350 किलोमीटर दूर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। यह तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दहशत फैला रहा था और पालतू पशुओं का शिकार कर रहा था। वन विभाग ने मंगलवार को उसे पिंजरे में कैद किया था। रानीपुर टाइगर रिजर्व में अब तेंदुओं की संख्या 82 से बढ़कर 83 हो गई है। इससे क्षेत्र की जैव विविधता को लाभ मिलेगा।