लखीमपुर खीरी में धौरहरा क्षेत्र के कफारा स्थित प्राचीन श्री लीलानाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक अवस्थी ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।