लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन में गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी हो रही है। गैस की गाड़ी तीन दिन से नहीं आने से लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह लोगों को जानकारी हुई कि गैस की गाड़ी आ रही हैं तो बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से सिलेंडर लेकर कस्बा की पुलिस चौकी के पास पहुंच गए और धूप में लाइन लगा ली। धूप तेज होने पर छांव तलाशी और पेड़ के नीचे आसरा लिया। कस्बा खीरी में भारत गैस एजेंसी के दर्जनों उपभोक्ताओं को तीन दिन से बिना गैस लिए वापस जाना पड़ रहा था। कर्मचारी गैस पूर्ति नहीं कर पा रहे थे, मंगलवार को दर्जनों गैस उपभोक्ता खीरी चौकी के सामने गैस की लंबी लाइन लगाकर घंटा इंतजार करते रहे, करीब 11 बजे 120 सिलेंडर लोगों को बांटे गए।