फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए कांवड़िये, पुलिस ने बरसाए फूल

लखीमपुर खीरी के कांवड़ लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों पर भीरा थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने पुष्प वर्षा की। सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे इन शिव भक्तों का जगह-जगह स्वागत हुआ। समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण और भंडारे भी किए हैं। कांवड़ियों की टोली लखीमपुर गोला मार्ग, पलिया, मोहम्मदी और अन्य स्थानों से भी रवाना हुई। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। भीरा क्षेत्र में रविवार को थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजरे कांवड़ियों के जत्थे पर फूल बरसाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें