लखीमपुर के शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के छात्र सचिन कुमार वर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूर्णांक 500 में से 484 अंक पाए हैं। 96.80 प्रतिशत अंक लेकर सचिन ने प्रदेश में छठा स्थान पाया है। सचिन ने कहा कि उन्होंने नियमित तौर पर लगन से पढ़ाई की। सचिन के पिता किसान हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।