फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स और एकता ट्रेडर्स पर आयकर का छापा, जांच जारी

लखीमपुर खीरी में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स समेत रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स के यहां दूसरे दिन भी आयकर टीम की जांच जारी रही। जानकारी के मुताबिक लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स पर बीती रात टीम के लोग शोरूम में ही ठहरे रहे। शुक्रवार को सुबह होते ही जांच फिर से शुरू हुई। शोरूम के शटर बंद रहे, दूसरे रास्ते से एक दो पुलिसकर्मी ही आते जाते दिखे। बाकी बाहर टीम की कई चार पहिया गाड़ियां खड़ी रहीं। उधर एकता ट्रेडर्स जिनका तेल और घी का काम है, उनके यहां भी टीम रात में रुकी और सुबह होते ही जांच फिर से शुरू कर दी। अभी तक जांच में क्या निकाल कर आया है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें